विण्ढमगंज पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में  एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

---Advertisement---

 राकेश केशरी,,

विण्ढमगंज/सोनभद्र  पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में  नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

*प्रकरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 02.07.2023 को शंखू कुमार पुत्र स्व0 अशर्फी भुईया निवासी ग्राम पतरिहा थाना विण्ढमगंज द्वारा थाना विण्ढमगंज पर लिखित सूचना दिया गया कि प्रवीण उर्फ परवीन वियार पुत्र शम्भू वियार निवासी महुआ टोला पतरिहा थाना विण्ढमगंज सोनभद्र द्वारा उनकी मां का गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0-53/2023 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक-03.07.2023 को घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रवीण उर्फ परवीन वियार पुत्र शम्भू वियार निवासी महुआ टोला पतरिहा थाना विण्ढमगंज सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. प्रवीण उर्फ परवीन वियार पुत्र शम्भू वियार निवासी महुआ टोला पतरिहा थाना विण्ढमगंज सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 अजय यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 रोहित यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment