सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र।स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार में आज आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 49 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आये। जिसमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारित किया गया और शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया है। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने तहसील समाधान दिवस पर आयोजन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक एक कर सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर समय से निस्तारित करें, शिकायत कर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद गौड़, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा खंड विकास अधिकारी के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

