मा0 जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,

---Advertisement---

सोनभद्र  आज  मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव, जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने जिला कारागार का आज निरीक्षण किया, इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा,पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया, इस दौरान जिला जज व जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी। उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने-जूलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा, तो कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इस दौरान जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने सिंह ने चिकित्सकों से कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने-जाने की स्थिति का जायजा लिया। इसी प्रकार से कैदियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों हेतु बनाये जा रहे भोजन के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री सौरभ श्रीवास्तव, जेलर श्री जे0पी0 दूबे सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment