जुगैल /सोनभद्र पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी ओबरा के निर्देशन में आज दिनांक-27.06.2023 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2023 धारा 363, 366, 376(2)झ भादवि व 5ञ(2)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतोष पुत्र नरेश पनिका निवासी जमुअल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को चौरा तिराहा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. संतोष पुत्र नरेश पनिका निवासी जमुअल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 अशोक चौधरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 राधेमोहन कुशवाहा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0चालक इन्द्रजीत यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
5. म0का0 अंजली सरोज, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

