ओबरा /सोनभद्र।
(हाजी सलीम,क्राइम जासूस)
जनपद सोनभद्र में नशाख़ोरी के बढ़ते मामले को देखते हुए एवम उसपर अंकुश लगाने के दृष्टिगत कड़े कदम उठाए जा रहे है । उसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के ओबरा में उपजिलाधिकारी ओबरा श्री प्रभाकर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉक्टर चारु द्विवेदी द्वारा थाना प्रभारी ओबरा व पुलिस फ़ोर्स के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी की आ रही शिकायतों के मद्देनजर आज शाम विभिन्न चिन्हित स्थानों पर छापेमारी कर नशाखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
एसडीएम ओबरा ने क्राइम जासूस से बताया कि नशाख़ोरी समाज के लिए घातक है ।इसे हम सब को मिल कर ख़तम करना होगा।उनके द्वारा लोगो से आह्वान किया गया कि कही भी नशाख़ोरी का पता चले तो पुलिस या मुझे तुरंत सूचित करें ताकि उनपर कड़ी कार्यवाही करते हुए इस पर अंकुश लगया जा सके।
नशाख़ोरी पर एसडीएम व पुलिस की औचक कार्रवाई
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, June 23, 2023 5:04 PM
---Advertisement---

