सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी दलित युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाई है। कोतवाली पुलिस को बुधवार को दिए तहरीर, पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया | दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
सुभाष राय ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपी युवक रितेश प्रजापति निवासी मल्देवा को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया | मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला 366,376,323,504,506 एससीएसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था|आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को भेज दिया गया ।

