*झमा झम बारिश से मौसम हुआ सुहावना*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन क्राइम जासूस संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार दोपहर के पश्चात से जबरदस्त तेज हवाओं गरज चमक झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना आम जनमानस पशु-पक्षियों ने भी जहां बेतहाशा उमस गर्मी से राहत की सांस ली वहीं तेज बारिश से मुख्य राज मार्ग स्थित सलखन रेलवे पुलिया के नीचे अत्यधिक जल जमाव से बड़े छोटे सभी वाहनों की आवागमन घंटों प्रभावित रही। कुछ समय के पश्चात जलजमाव कम होने पर वाहनों का आवागमन चालू हो गया लेकिन दो पहिया रेक्सा ठेला टेम्पो पैदल चलने वाले के लिए आवागमन को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं मारकुंडी गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील जल जमाव से वहां के लोग भी तेज बारिश आवागमन को लेकर काफी प्रभावित हो गए हैं। लेकिन इस झमाझम बारिश से आम जनमानस समेत पशु पक्षियों को भी राहत मिल गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment