*केंद्र की बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जमानिया विधान सभा की पूर्व विधायिका सुनीता सिंह ने प्रेस वार्ता किया*

---Advertisement---

नुरुल होदा खान/ गाजीपुर

गाजीपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जमानिया विधान सभा की पूर्व विधायिका सुनीता सिंह ने प्रेस वार्ता किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए उपलब्धि माना । प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने देश के हर वर्ग की जनता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। केंद्र की सरकार ने देश की नारी को सम्मान दिया है, उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी ने नारी सम्मान की रक्षा के लिए हर घर में शौचालय का निर्माण कराया,
देश की जनता को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल जल योजना चला रही है, हर गांव व कस्बा को सड़कों से जोड़ने का काम किया ,जो इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने ग़ाज़ीपुर के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ताड़ीघाट के पास गंगा पर रोड़ कम रेल पुल इस जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।इसके अतिरिक्त जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना इस जिले की जनता के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह नरेंद्र मोदी की सरकार में ही सम्भव हो पाया। बीजेपी की सरकार अपने कार्यों के बल पर देश में पचास साल तक शासन करेगी।विपक्ष एक जुट होकर भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment