दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को गंभीरता से न लेने पर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र।स्थानीय मुंसिफ कोट गेट के पास अधिवक्ता गणों ने न्यायिक कार्यों से विरत रह कर प्रदर्शन करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जी का आगमन हुआ था | परंतु अति पिछड़े क्षेत्र दुद्धी को जिला बनाए जाने की दशकों से चली आ रही मांग को गंभीरता से नहीं लिए जाने को लेकर दुद्धी तहसील की जनता ने गहरा क्षोभ व्याप्त है l लोकसभा चुनाव से पूर्व अगर सरकार द्वारा दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं की जाती तो इसका खामियाजा चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है l जनता द्वारा पहली बार भारतीय जनता पार्टी का विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत चेयरमैन से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सांसद सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं यहां तक कि जनपद सोनभद्र के चारों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का विधायक विधायक चुनकर जनता द्वारा भेजा गया , जिससे शासन सत्ता मिलने के बाद चुनावी वादा भाजपा पूरा करेगी परन्तु अभी तक दुर्भाग्यवश वादा पुरा नहीं हो सका है l अधिवक्तागणों ने दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जनहित की मांग को स्वीकार करने की पुरजोर वकालत की है | और कहा है समय रहते अगर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव घातक साबित हो सकता है l इस मौके पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा सचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा प्रवक्ता रामपाल जौहरी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता एडवोकेट, प्रेमचंद यादव एडवोकेट,दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट,सचिव, आदर्श कुमार एडवोकेट सहित अमरावती देवी आदि अधिवक्ता गण मौके पर मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment