सेराजुल होदा
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गांव में जनचौपाल लगाकर महिला ,पुरूष व बच्चों को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया | पुलिस ने ऑनलाइन ठगी , महिला सुरक्षा ,बाल सुरक्षा , नागरिक सुरक्षा को लेकर जागरूक किया और सरकार के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी| पुलिस ने नशाखोरी , जुआ , घरेलू हिंसा से बचने की सलाह दी | पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गांव में किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो या कोई व्यक्ति परेशान करता हो तो पुलिस के हेल्पलाइन पर तत्काल संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा इसकी सूचना कोतवाली और महिला थाने में भी दे सकते हैं।
इस मौके पर कस्बा प्रभारी संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ,हेड कांस्टेबल अंसार अहमद, हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शर्मा, महिला कांस्टेबल महिमा तिवारी ,महिला कांस्टेबल प्रिया मौजूद रही l सुरक्षा को लेकर जन जागरण पुलिस द्वारा किए जाने कि सराहना ग्रामीणों द्वारा किया गया l

