
दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में एक विवाहिता ने समूह के वसूली से तंग आकर घर के बरेड से दुप्पटे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,घर वालों को इसका पता चला तो परिजन फंदे से उतारकर कर उसे सीएचसी दुद्धी लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया| मृतिका के कमरे से एक पांच पन्ने का सुसाइड नोट मिलने की बात बताई जा रही है ,जिसमें आत्महत्या का कदम क्यों उठाया उसका जिक्र किया है | पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|
बताया जाता है कि रजखड़ निवासिनी 32 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी लवकुश सोनी बुधवार की दोपहर घर के समीप हैंडपम्प पर पानी लेने गयी थी इतने में कुछ समूह के लोगों से पैसे को लेकर कहा सुनीं हों गयी ,परेशान व क्षुब्ध रिंकी घर आकर बाकायदा सुसाइड नोट लिखकर कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए ,परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है |मृतिका के 6 बच्चे हैं जिसमें चांदनी 16 वर्ष , प्रिया 13 वर्ष, शिवानी 9 वर्ष ,ममता 6 वर्ष ,शिवम 4 वर्ष ,शुभम 2 वर्ष का है |सभी बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया | मृतिका पति लवकुश पेशे से ड्राइवर है जो घटना के वक्त गाड़ी लेकर डाला गए हुए थे| प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ने बताया कि हॉस्पिटल से विवाहिता की सुसाइड करने की सूचना पुलिस को दी गयी है ,सुसाइड नोट अभी हमे नही मिला है और ना ही तहरीर मिला है ,मृतिका का पति बाहर रहता है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी|

