अपर सत्र न्यायधीश खलीकुज्जमा ने चार सगे भाइयों को 7-7 वर्ष की कैद व 11-11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई |

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

सोनभद्र। 17 वर्ष पूर्व महावीर को जान मारने के आशय से लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार सगे भाइयों को 7- 7 वर्ष की कैद व 11- 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झापी टोला गोहड़ा गांव निवासी रामजी यादव पुत्र मोहर यादव ने दुद्धी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके सगे मामा महावीर यादव व सगे मामा रामवृक्ष यादव के परिवार के बीच पारिवारिक विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। इसी वजह से महावीर से रामवृक्ष के लड़के रंजिश रखते हैं। 30 मार्च 2006 को सुबह 9 बजे जब दो साइकिल से महावीर व उनका बेटा शिवनाथ के साथ आ रहा था कि रास्ते में महावीर के घर से थोड़ा आगे आने पर पहले से घात लगाकर छिपे हुए बालरूप यादव, भागवत यादव, शिवप्रसाद यादव व अयोध्या यादव पुत्रगण रामवृक्ष यादव तथा रामवृक्ष यादव पुत्र लहुरमन निवासीगण घुमा टोला झनकपुर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से लैश होकर मामा महावीर के साथ ही उसे घेर लिया और मारने पीटने लगे। इस दौरान वह गिर गया और मामा महावीर यादव को जान मारने के आशय से मारते हुए गाली देते हुए जंगल की ओर लेकर चले गए। घटना को कई लोगों ने देखा। इस तहरीर पर बालरूप यादव, भागवत यादव, शिवप्रसाद यादव व अयोध्या यादव तथा रामवृक्ष यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय मे मुकदमा दाखिल किया था |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment