नायब तहसीलदार दुद्धी को सफाई कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांग पत्र दिया ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के सफाई कर्मचारी संघ ने आज बुधवार को 7 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी श्याम प्रताप सिंह को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा। सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पासवान ने बताया कि पंचायती विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए | सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड पे स्थान पर 19 ग्रेड पे दिया जाए | मार्च 2023 से ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20% पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए | प्रधान के नियंत्रण से सफाई कर्मचारियों को मुक्त किया जाए | पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सफाई कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार पासवान ,श्याम देव शिव, प्रसाद मौर्या ,ओम प्रकाश, आरिफ अली, सुरेंद्र कुमार ,विजय घसिया, रमेश कुमार ,सचिन कुमार सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment