सोनांचल इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राओं को सांसद ने किया सम्मान

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र । सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज दुद्धी के सभी मेधावी छात्रों को माननीय सांसद महोदय, अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा सोनभद्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक छात्र को 21000 रुपए व टेबलेट के साथ मेडल देकर छात्र छात्राओं को समान्नित किया गया एवं उन्हें आगे नित्य सफलता पाने के लिए प्रेरित किया गया । पुरस्कर की धनराशि व टेबलेट पाकर छात्रों एवं अभिभावकों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठें। सरकार की ऐसी योजना की खूब सराहना की गई।बच्चो ने जनपद के टॉप 10 रैंक में स्थान लाने में अपने माता पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद व सहयोग बताया एवं आगामी परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने की बात कही ।समस्त कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय NIC सोनभद्र के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान बच्चो के साथ उनके अभिभावक एवं विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं अध्यापक आदर्श तिवारी सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद रहे। बता दे की सोनांचल इंटर कॉलेज मैं मेधावी छात्र छात्राएं हर वर्ष हाईस्कूल और इंटर में नए आयाम और रिकॉर्ड बना रहे हैं। कालेज के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज के बच्चों को शिक्षा के लिए हर संभव गुणवत्ता परक शिक्षा दिया जाता है पढ़ाई में बच्चों के साथ किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं की जाती जिसके चलते कालेज में हर वर्ष बच्चे अच्छे अंक पाकर मेधावी छात्रों के लाइन में खड़े हो गए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment