प्रदेश के पहले डिजिटल आंगनबाड़ी केन्द्र का हुआ भव्य उद्घाटन

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)

कोन/सोनभद्र । अति पिछड़े जनपद सोनभद्र के कोन ब्लॉक में अवस्थित आगनबाड़ी केंद्र को कामन सर्विस सेंटर के वीएलई वेद प्रकाश ओझा द्वारा गोंद लेकर पूर्णतया डिजिटल रूप में विकसित किए जाने के बाद आज कोन के खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीपीओ रविंद्र प्रसाद गिरि, सीएससी बाल विद्यालय के स्टेट हेड सज्जाद हुसैन, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार पांडेय , यूनिसेफ इंडिया के रिर्पोटर कमलेश कुमार गुप्त एवम ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए संचालक वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि यहां तीन से छह साल तक के बच्चे डिजिटल रूप से खेल खेल में पढ़ाई की ओर अग्रसर होंगे। इसके लिए अपने डिजीटली संसाधनों का प्रेजेंटेशन भी किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित यूनिसेफ इंडिया के ज़िला रिपोर्टर कमलेश कुमार गुप्त ने नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों जिसमें प्री नर्सरी में बालबाटिका के तहत हैप्पी स्कूल व प्ले वे मैथड से आईसीटी का उपयोग करते हुए बच्चों को शिक्षा के लिए तैयार करने का जो कार्य किया जा रहा है वास्तव मे जनपद के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा। संचालक ओझा का मानना है कि यदि बेसिक शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग एवम जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला तो पूरे जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटल रूप में विकसित किया जाएगा। कोन ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी ने हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही। लखनऊ से चलकर आए सीएससी बाल विद्यालय के स्टेट हेड सज्जाद हुसैन ने बताया कि यह यूपी का पहला डिजिटल मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है। कार्यक्रम के दौरान गर्भावती महिलाओं के गोंदभराई भी हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment