प्रेम प्रसंग के संबंध में खूनी संघर्ष, एक की मौत

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान /सोनभद्र)

आज दिनांक 08.06.23 को आज सुबह लगभग 9- 10 बजे के बीच ग्राम अमिलिया थाना क्षेत्र कर्मा के अंतर्गत प्रेम प्रसंग के संबंध के चलते पारिवारिक पाटीदारों में दो परिवारों के मध्य आपस में मारपीट हो गई । मारपीट के दौरान वादी पक्ष के 8 लोगों को तथा प्रतिवादी पक्ष के तीन चार लोगों को चोट आई है जिन्हें नजदीकी अस्पतालों एवं जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज
अमिलिया गाँव में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष दो पक्षों में मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण वादी पक्ष के एक व्यक्ति नाम राम बहाल उम्र 70 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।वादी पक्ष से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, फिर भी सुरक्षा के दृष्टिगत दो पुलिसकर्मी ग्राम में तैनात किए गए ।दोनों परिवार अनुसूचित जाति से संबंधित है। अभियुक्त पक्ष का बहनोई ग्राम सतंवाहा थाना घोरावल का रहने वाला है जो कि घटना में भी शामिल था।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महोदय एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल, करमा पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment