श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में निकली कलश यात्रा

---Advertisement---

 सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र राधा कृष्ण मंदिर दुद्धी से कलश यात्रा श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन पंडित गोपाल जी महाराज के सानिध्य में दुद्धी के धर्मावलंबी मुख्य जजमान प्रमोद कुमार एवं अर्धांगिनी निलेश कुमार गुप्ता, नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉ संजय कुमार गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद, भोला आढ़ती, चंद्रधर गुप्ता, जे बी एस . अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरी, धीरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी आदि धर्म प्रेमी की मौजूदगी में भक्ति गीत के बीच राधा कृष्ण मंदिर वार्ड नंबर 1 से मां काली मंदिर, शिवाला मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर, पंचदेव मंदिर, शिवाजी तालाब स्थित मंदिरो पर पूजन अर्चन उपरांत नगर भ्रमण भक्ति रस से सराबोर संगीतमय धुन पर चक्रमण करते हुए महावीर मंदिर वार्ड 8 (निकट महावीर सरस्वती शिशु मंदिर) दुद्धी पर कलश यात्रा पहुंची जहां पर आज सायंकाल से श्रीमद् भागवत कथा का अमृत रसपान भक्तजनों को पंडित गोपाल जी महाराज द्वारा श्रवण कराया जाएगा l नगर भ्रमण में शुभम कुमार, राहुल अग्रहरि आदि भक्तगण मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment