धूमा शौचालय घोटाले के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र|धूमा शौचालय घोटाला प्रकरण में शामिल अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार ,धनपत शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर आए डॉ यशवीर सिंह को जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र सौंपा| शिकायत कर्ता रविन्द्र ने अवगत कराया कि ग्राम प्रधान समेत कथित घोटाले में शामिल 2 सचिवो के खिलाफ एफआईआर पंचायत विभाग ने कराया था वर्ष भर पूर्व दर्ज किया गया है अभियक्त गणों ने एफआईआई के निरस्तीकरण की मांग को लेकर माननीय उच्च न्यायलय में पेटिशन दाखिल किया था जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया , इसके बाद गिरफ्तारी स्टे ऑर्डर भी माननीय न्यायालय ने निरस्त कर दिया ,सभी आरोपी स्वछंद विचरण कर रहे है और अभी तक मामले में गिरफ्तारी नही हो सकी है , उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की| जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने प्रकरण के बावत डीपीआरओ विशाल सिंह से प्रकरण के बावत पूछताछ की तथा पंचायत विभाग की जांच रिपोर्ट तलब की |पुलिस अधीक्षक ने सीओ दुद्धी को पंचायत विभाग की रिपोर्ट तलब कर मामले में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment