सेराजुल होदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बुधवार सप्ताहिक बंदी के आदेश का कुछ दुकानदार नहीं कर रहे हैं पालन जिसके कारण अन्य व्यापारी भी आदेश को ठेंगा दिखाने को मजबूर हो रहे हैं
| जहां एक तरफ साप्ताहिक बंदी के कारण स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है वहीं दूसरी ओर बंदी तोड़ने वाले दुकानदारों को लेकर आक्रोश व्याप्त है | जिलाधिकारी महोदय इस ओर ध्यान दें जिससे साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके |

