रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में होटल डिजायर में 30 मई पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह बहूत ही धूम धाम से मनाया गया ।होटल डिजायर में मीडिया फोरम ऑफ इंडिया एवं भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के सँयुक्त तत्वाधान में लगे इस पत्रकारों के महाकुंभ में पत्रकारों को सममानित किया गया। पत्रकारिता दिवस इस के अवसर पर क्राइम जासूस न्यूज़ के जिला कार्यालय का उद्घाटन उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में हुआ । क्राइम जासूस के जिला कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया फोरम ऑफ इंडिया(न्यास) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा,
क्राइम जासूस के उपसंपादक हाजी सलीम हुसैन, जागरूक एक्सप्रेस के संपादक इंदूभूषण जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, इस अवसर पर क्राइम जासूस के समाचार संपादक मोहम्मद शाहेनूर हसन के साथ-साथ मुस्तकीम खान , राजू खान , मोसिन सिद्दीकी,मुकेश शक्तिपाल,शेख जलालुद्दीन,मस्तराम मिश्रा,किशन पांडेय,जी.के. मदान,शिव नरेश ,नईम गाजीपुरी,आदित्य सोनी,वकील अहमद आदि पत्रकार शामिल रहे। सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने क्राइम जासूस को सुभकामनाये दी कि क्राइम जासूस और उचाईयो तक जाए ।

