सेराजुल होदा
दुद्धी /सोनभद्र | स्थानीय तहसील मुख्यालय दुद्धी के डीसीएफ कॉलोनी स्थित एक होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक संपन्न हुई | जिसमें वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे चर्चा कर अपनी सहमति जताई | सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया |
तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो 24 घंटे बिना किसी रूकावट के जनता की सेवा में लगे रहते हैं | बीते 9 वर्षों से प्रधानमंत्री जी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा ,सुशासन एवं गरीबों के कल्याण का रहा है | देश में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याण कारी योजना जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा ,आर्थिक स्वालंबन, सड़क, पानी ,बिजली जैसी बुनियादी सुविधा मिल सके इसके लिए मोदी सरकार पूरी तरह संकल्पित है | जिसके कारण ही जनता ने उन्हें उन्हें वर्ष 2019 में पुनः दोबारा पूर्ण बहुमत से चुनकर लोकसभा मे भेजा | वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन ,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम एवं जिला मंत्री दिलीप पांडे ने अपने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि जहां अनेकों देश कोविड-19 महामारी से अभी तक उबर नहीं पाए हैं वहीं आज भारत देश तेज गति से विकास के पथ पर आगे की ओर बढ़ रहा है | इसके अलावा मोदी सरकार के द्वारा कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कराना तथा न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराना शामिल है | बैठक का संचालन सभासद प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया | इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर राय, मनोज मिश्रा, संजू तिवारी, पंकज अग्रहरि ,शंभू गुप्ता ,रूप नारायण कुशवाहा, रमाशंकर गोंड़, डॉ संजय गुप्ता, दीवान सिंह,रामसुंदर गुप्ता, डॉ विनय जयसवाल, आलोक जयसवाल ,राजन अग्रहरि, कृष्ण देव अग्रहरि, चमेली देवी, जयप्रकाश सोनी, नान्हू राम, राकेश केसरी, सूरजदेव सेठ, दीपक गुप्ता ,राहुल अग्रहरि, राकेश गुप्ता ,मंडल महामंत्री मनीष जयसवाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चंद्रवंशी, शिव शंकर गुप्ता, विष्णुकांत दुबे, सुमित सोनी, भोलू जयसवाल सहित सैकड़ों वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे |

