रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 10 किलो गांजा के साथ 02  अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार –

---Advertisement---

 रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र  पुलिस द्वारा 10 किलो गांजा के साथ 02  अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार –

जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के तस्करी/व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.05.2023 को चेकिंग के दौरान मधुपुर फ्लाई ओवर के नीचे से 02 नफर अभियुक्तों 01. अरविन्द कुमार पुत्र शेषनाथ निवासी ग्राम बलारपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र लगभग 33 वर्ष, 02. सुरेश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम पगिया थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष के कब्जे से 05-05 किलो गांजा (कुल 10 किलो गांजा) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । दोनो गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछ-ताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आते हैं और अपने क्षेत्रों में अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-308/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1- उ0नि0 सुरेशचन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2- का0 लक्ष्मण कुमार गोंड़, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3- का0 शीतांशु पाण्डेय, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment