सोनभद्र।भारतीय मीडिया फाउंडेशन सोनभद्र की महत्वपूर्ण बैठक जिला चेयरमैन अशोक सिंह एवं जिलाध्यक्ष वकील खान की अगुवाई में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के फॉर्म हाउस डाला में रखी गई।जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने किया।सभा को संबोधित करते हैं प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने कहा कि संघे शक्ति सर्वदा, संगठन में ताक़त होती है,जब हाथ की अंगुलिया खुली होती है तो वह कमज़ोर होती है।परन्तु जब वह एकत्रित होकर मुट्ठी का रूप धारण कर लेती है तो वह फौलादी रूप धारण कर लेती हैं ताक़त बन जाती है।इसलिए हमें संगठित होने की जरूरत है।जिला अध्यक्ष वकील खान ने कहा कि आज कल पत्रकारों द्वारा सही खबर छापने पर झूठी केशों में फंसाया जा रहा है।उल्टी सीधी धाराओं में निरुद्ध करके प्रताड़ित किया जा रहा है।भारतीय मीडिया फॉउंडेशन कलमकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने के लिए तैयार है।झूठी केशों में निरुद्ध करने वालों को बेनकाब किया जायेगा।सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।जिला चेयर मैन अशोक सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कनौजिया ने कहा कि कलमकारों को सजग एवं संगठित होना पड़ेगा तभी हम समृद्धि मीडिया एवं शशक्त मीडिया का सपना साकार कर सकते हैं।झूठी केशों में फंसाने का जीता जागता सुबूत पत्रकार शक्तिनगर प्रवीण रघुवंशी जी का है।उनकी लड़ाई उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि मूर्खो को एकत्रित करना आसान काम होता है।लेकिन उनको संगठित रखना बड़ा कठिन है।और बुद्धिमानो को एकत्रित करना आसान नहीं है और जब वह एकत्रित हो जाते हैं तो हमेशा के लिए संगठित हो जाते हैं।इसलिए बुद्धिमानों की टोली लेकर चलने की जरूरत है।सभा को जिला महा प्रमुख सचिव अशोक कुमार सिंह, जिला सचिव संजय केशरी, शोएब अहमद आदि लोगों ने संबोधित किया।इस मौके पर प्रवीण सिंह रघुवंशी, संजय प्रसाद पांडेय, सरफुद्दीन, रामेश्वर तिवारी, मंगला प्रसाद, सुनील कुशवाहा, अश्वनी सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
भारतीय मीडिया फॉउंडेशन की बैठक सम्पन्न
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, May 28, 2023 3:07 PM
---Advertisement---

