सत्यपाल सिंह,,
म्योरपुर /सोनभद्र ,16 गोवंश को तस्करी के लिए लेजा रहे 3 अभियुमत को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.05.2023 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा दिघुल के रास्ते से झारखण्ड राज्य में तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 16 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया गया । गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे 03 नफर आरोपी 1. समसुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी दिघुल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र 2. जगनरायण गोश्वामी पुत्र सीताराम निवासी किरबिल, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र 3. चतुरी प्रसाद बसन्तलाल निवासी किरबिल, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-58/2023 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 अहमद अली खां, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 मुकेश कुमार सरोज, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 प्रदीप कुमार मौर्या , थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

