आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड रिहंद के द्वारा 16 मई से 31 मई तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के तहत शनिवार को आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में बच्चों के लिए पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कंपोजिट विद्यालय बीजपुर के कक्षा 6 से 8 तथा आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी के कक्षा 9 से 12 तक के कुल 70 बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कौशल कला का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत से संबंधित पेंटिंग बनाई तथा स्लोगन लिखे। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम में पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष कुमार प्रथम,वेदिका द्वितीय व नीकलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में रिया कुमारी प्रथम,दीपा कुमारी गुप्ता द्वितीय,तथा आरती कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर उपस्थित पावर ग्रिड के प्रबंधक राणा वी पी सिंह,कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार शुक्ला तथा तकनीशियन अनिल कुमार ने विजेता बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया।शिक्षक संदीप राय व विमलेश यादव ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक,शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment