सरफुद्दीन संवाददाता ,चोपन
सलखन चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित अवंई शनिवार रात 2 बजें के लगभग सीमेंट खाली ट्रक चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ी कर चालक सत्येन्द्र पाठक 22 वर्ष निवासी सीधी मध्यप्रदेश सो गया था। इसी दौरान चोरों ने रात के अंधेरे में सो रहे चालक को जगा कर मारने पीटने के साथ 36 सौ रुपए नगद आधार कार्ड ए टी एम कार्ड लेकर फरार हो गए जब कि उसी दौरान पुलिस गस्त के दौरान कुछ ही समय पर मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर फरार हो गए।
उक्त सम्बंध में चालक ने पुलिस को सूचना देकर उचित कार्रवाई कराने की मांग किया है।

