चिलचिलाती गर्मी में जनता को राहत पहुंचा रहा हिंडाल्को का वाटर कूलर

---Advertisement---

एम एस हशन,

रेनुकूट/सोनभद्र  रेणुकूट। हिंडाल्को हमेशा से सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाता आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी के दिशा-निर्देशन में एवं उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा व निखिल यादव के कुशल मार्गदर्शन में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए हिण्डाल्को के सौजन्य से तहसील एवं कचहरी परिसर में आम जनमानस को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन वाटर कूलर मशीनों का उद्घाटन किया गया है। कचहरी परिसर में वाटर कूलर का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट जज अशोक यादव, सीजेएम ए पी सिंह, कलीमुल्लाह खान, विनीता सिंह द्वारा किया गया। जिला जज श्री अशोक यादव जी ने इस पुनीत कार्य के लिए हिण्डाल्को को बधाई दी। वॉटर कूलर के विचार को जमीनी स्तर पर स्थापित करने में हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन नागेश एवं श्री जसबीर सिंह का कुशल नेतृत्व व हिंडाल्को प्रशासनिक विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार एवं सीएसआर प्रमुख अभिजीत कुमार का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि हिंडाल्को प्रबंधन ने भीषण गर्मी में जरूरत मंद जनता की परेशानी को देखते हुए शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वॉटर कूलर लगवाया है। श्री नागेश ने कहा कि हिंडाल्को संस्थान आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यों को करता रहेगा जिससे आम जनमानस को ज़रूरत की सुविधाएं मिलती रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment