विण्ढमगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा सड़क मार्ग से झारखण्ड राज्य में तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 21 राशि गोवंश को बरामद कर मुक्त कराया गया मौके से 05 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.05.2023 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरहवापानी धरती डोलवा पहाड़ी के रास्ते से झारखण्ड राज्य में तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 21 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया गया । गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे 05 नफर आरोपी 1. अलमुद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 फरीद अंसारी निवासी ग्राम सोनडीहा, थाना धुरकी, जनपद गढवा, झारखण्ड 2. फारुख खान पुत्र नाजिम खान निवासी ग्राम चेचरिया, ताना नगर उटारी, जनपद गढवा, झारखण्ड 3. इकबाल खां स्व0 मुस्तकीम खां निवासी ग्राम विशुनपुर, थाना नगर उटारी, झारखण्ड 4. पप्पू खरवार पुत्र दुधनाथ खरवार निवासी कोटा टोला ढरहवा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र 5. शोभी भुईया पुत्र समराज भुईया निवासी ग्राम विशुनपुर, थाना नगर उटारी, झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 46/2023 धारा-3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 पंकज कुमार, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 शुभम यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 आशीष कुमार, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 रोहित यादव , थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।

