तरंगिणी महिला मंडल ने मनाया हस्बैंड नाइट

---Advertisement---

एम एस हशन)

रेनुकूट/सोनभद्र  तरंगिणी महिला मंडल ने मनाया हस्बैंड नाइट

21-04-2023, रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट में तरंगिणी महिला मंडल द्वारा वार्षिक दिवस के अवसर पर हस्बैंड नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंहिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया। हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे- दो अलग-अलग ग्रुप्स द्वारा सामूहिक नृत्य, गायन, स्किट की शानदार प्रस्तुति दी गई।
सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र पति का पत्नियों संग रैंप वॉक रहा जिसमें एक- एक करके सभी जोड़ों ने अपनी वॉक से समां बांधते हुए सबका मन मोह लिया। हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी नागेश तथा मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा सिंह, एल्युमिना हेड- एन. एन. रॉय एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम रॉय, विनोद ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा ठाकुर, रवि गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुप्ता व अन्य जोड़ों ने मंच पर रैम्प वॉक कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर श्री नागेश ने महिला मंडल द्वारा इस सफल आयोजन पर सभी सदस्याओं को बधाई दी एवं कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशांसा की। वहीं श्री जसबीर ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की व कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम साल में लगातार होने चाहिए जिससे लोगों को एक-दूसरे के मिलने का मौका मिलता है साथ ही कल्चरल ट्रांसफर के साथ सांस्कृतिक सामाजिकता को बढ़ावा भी मिलता है।
वहीं, इस दौरान बॉलीवुड थीम पर आधारित कई मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। साथ ही गेम्स और हाउज़ी भी खेला

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment