मारकुंडी घाटी में मोटरसाइकिल सवार महिला ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत दो घायल।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित मारकुंडी नई घाटी सोमवार सायं 5 बजें के लगभग मोटरसाइकिल सवार महिला ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक महिला एक पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार सायं 5 के लगभग चोपन से मायावती देवी 27 वर्ष और एक महिला एक पुरुष मोटरसाइकिल से रावर्टसगंज की ओर जा रहे थे।कि मारकुंडी घाटी की चढ़ाई के समीप तेज रफ्तार से जा रही ट्रक के चपेट में आने से महिला मायावती का घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जब कि एक महिला और मोटरसाइकिल चालक को हल्की-फुल्की चोट के साथ सुरक्षित बच गए।जो मायावती देवी पुत्री कर्मदेव निवासी मकरी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा बताया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजने के पश्चात तत्काल आवागमन बहाल कर दिया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, रामप्रताप सिंह,सत्यम सरोज , कृष्णा कुमार गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment