दुद्धी नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह सुबह से लेकर शाम तक मतदान के लिए लंबी लगी रही लाइन

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत में इस बार नगर पंचायत चुनाव मैं नगर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं में मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया। नगर के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए मतदाताओं की मतदान केंद्र पर जबरदस्त भीड़ के साथ मतदाताओं की लंबी लाइनें सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। इस बार नगर वासियों ने नगर की सरकार बनाने के लिए मन बना लिया है। इस बार नगर में कमल का फूल पहली बार खिल ने की संभावना है। चुनाव में हथोड़ा मारा स्टार चला और कंघी से लोगों ने बाल झाड़ा। नगर पंचायत चुनाव में सुबह से लेकर शाम तक महिला हो पुरुष या युवा सभी ने मतदान में भरपूर उत्साह दिखाया। इस बार के मतदान में युवाओं में मतदान के प्रति काफी जोश खरोश भी देखा गया। उधर शाम होते ही चाय पान तिराहे चौराहे गलियों में चुनावी गणितज्ञों के द्वारा चुनाव में कौन प्रत्याशी जीत रहा है और हार रहा है इसके गणित में लोग जगह-जगह उलझे हुए हैं। लोग अपने तरीके से प्रत्याशियों को जीता रहे हैं और मतदान के प्रतिशत भी बता रहे हैं। मतदान का कार्य सभी मतदाताओं के द्वारा हो गया और सभी प्रत्याशियों की भाग्य मत पेटी का में बंद हो गया है। मतों की गिनती 13 मई को सुबह 7:00 बजे से होगा। उस दिन कौन प्रत्याशी के माथे पर जीत का सेहरा नगर पंचायत चेयरमैन का बांधा जाएगा यह तय होगा। वैसे तमाम पार्टी के समर्थकों में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है। अगर नगर में फूल खिला तो यह मतदाताओं का करिश्मा होगा। मतदाताओं की मानें तो नगर के लोगों ने नगर में विकास की नई किरण तथा तमाम वादों को लेकर नगर वासियों ने खुलकर मतदान ने भाग लिया और मतदान के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। नगर में इस बार 70% से अधिक मतदान हुआ है जो पिछले साल से करीब 2% कम है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment