जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गयी-

---Advertisement---

 

सोनभद्र  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गयी-

आज दिनांक 09.05.2023 को नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत दिनांक-11.05.2023 को जनपद सोनभद्र में होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क, सोनभद्र में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों/कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही अपने ड्यूटी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मतदान को निष्पक्षता एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके । यह भी निर्देश दिये गये कि अपने डयूटी पॉइन्ट पर सतर्क रहें और मतदान स्थल के आस-पास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये एवं किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी प्रकार की सुविधा न लें, न ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन में पड़े तथा मतदान स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या मतभेद होने पर इसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दें। इसी क्रम में निर्देशित किया गया कि चुनाव डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा सभी पुलिस बल की गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे । आचार संहिता के उल्लघंन से सम्बन्धित किसी भी अनैतिक कार्य जैसे-चुनावी जनसभा रोड शो/रैली या किसी प्रत्याशी द्वारा स्थानीय लोगों को पैसों/अवैध शराब का वितरण तथा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
इस अवसर पर समस्त प्रेक्षकगण, अपर पुलिस अधीक्षक/उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/जनपद के अराजपत्रित अधिकारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment