सेराजुल होदा
दुद्धी सोनभद्र। जैसे-जैसे सूरज का तापमान बढ़ रहा है। उसी तरह से चुनाव प्रचार का भी पारा बढ़ गया है। रात को या दिन प्रत्याशी चुनाव मैदान में पसीना बहा रहे हैं।
नगर पंचायत चुनाव की तारीख करीब आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों की दिल की धड़कन में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हो या सभासद के वार्ड प्रत्याशी हो। सभी प्रत्याशियों ने नगर के घर घर जाकर दंडवत और पैर छूकर प्रणाम करने का प्रथा तेजी से शुरु हो गया। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर से देने का पुरजोर कोशिश कर संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की प्रत्याशियों के द्वारा अपील किया जा रहा है। वही मतदाता प्रत्याशियों को वोट देने की बात कह रहा है लेकिन आमतौर पर मतदाता अभी चुप्पी साधे बैठे हुए। चुनाव करीब आते देख प्रत्याशी की भागदौड़ नगर के विभिन्न मोहल्ले चट्टी चौराहे गली-गली तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी हर चौराहे चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर नगर का बहुमुखी विकास कराने का नगर वासियों को भरोसा दिला रहे है। प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के वाहन भी फिल्मी गानों को जोड़ते हुए चुनाव प्रचार अभियान भी तेजी से जोर पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्दल प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशी चुनाव में मतदाताओं से मिलकर वोट मांग रहे हैं । वहीमतदाता अभी खामोशी धारण कर प्रत्याशियों के पर नजर रखे हुए है। सभी प्रत्याशी नगर का निष्पक्ष रुप से कितना विकास कर सकेगा। प्रत्याशियों के द्वारा मतदाताओं को नगर के सड़क नाली खड़ंजा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने सहित तमाम विकास कार्यों को कराया जाने का मतदाताओं से वादा कर रहे है। नगरवासी इस बार किस प्रत्याशी को भाग्यशाली विजेता बनाएंगे। यह आने वाला समय तय करेगा। मई के महीने में तपती धूप के दौर में प्रत्याशी नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी रखे हुए वहीं समर्थक भी प्रत्याशी के पक्ष में अपना मुहिम बनाने में लगे हुए हैं। बता दें कि इस बार नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एक महिला समेत 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सभी प्रत्याशी घर-घर गली-गली घूम घूम कर हैंड बिल पंपलेट के माध्यम से आम मतदाताओं को अपना चुनाव निशान बताकर वोट मांग रहे हैं। वहीं चेयरमैन के प्रत्याशियों की घर की महिलाएं भी पति के पक्ष में घर-घर वोट मांग रहे हैं और पैर छूकर प्रणाम करते देखे जा रहे हैं। चुनावी पारा किस तरफ जाएगा यह अभी कह पाना मुश्किल होगा। अभी सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में चुनाव जीतने के लिएसड़क पर भाग दौड़ में लगे हुए हैं। चुनाव मैदान में इस बार एक दर्जन महिला समेत प्रत्याशी चेयरमैन के चुनाव मैदान में हैं। चुनाव परिणाम से पहले सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते देते जा रहे हैं और आम जनता को अपना विकास कार्यों का पक्ष बता रहे हैं। वही चाय और पान का भी दौर शुरू हो गया है।

