मुस्तकीम खान,
सुकृत/सोनभद्र पुलिस द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गोवंश की तस्करी कर रहे एक अदद ट्रक से 23 राशि भैंस व चालक के कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर मौके 03 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ~*
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-05.05.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शिवगंगा हास्पिटल तिराहा, चौकी सुकृत के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक अदद ट्रक संख्या- UP 64 AT 8270 (फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर) से गोवंश की तस्करी हेतु ले जा रहे 23 राशि भैंस बरामद किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. चालक मो0 अयुब पुत्र ईशा निवासी ग्राम भरवारी, थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 54 वर्ष 2. शहाबुद्दीन खान पुत्र शपरुद्दीन खान निवासी ग्राम बनामसुरिया, थाना गढवा, झारखण्ड उम्र लगभग 46 वर्ष 3. अमन पुत्र मो0 जिलानी निवासी ग्राम भरवारी, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया
। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामतलाशी ली गयी तो अभियुक्त मो0 अयुब पुत्र ईशा के कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 419/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0 252/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. चालक मो0 अयुब पुत्र ईशा निवासी ग्राम भरवारी, थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 54 वर्ष ।
2. शहाबुद्दीन खान पुत्र शपरुद्दीन खान निवासी ग्राम बनामसुरिया, थाना गढवा, झारखण्ड उम्र लगभग 46 वर्ष ।
3. अमन पुत्र मो0 जिलानी निवासी ग्राम भरवारी, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 19 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 23 राशि भैंस ।
2. 01 अदद तंमचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस ।
3.01 अदद ट्रक संख्या UP 64 AT 8270( फर्जी नम्बर प्लेट ) ।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 अमित कुमार सिंह, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 अक्षय कुमार यादव, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 रामबाबू सोनकर, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

