सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र। नए अपर सिविल जज जूनियर डिविजन प्रशांत कुमार सिंह ने आज यहां आकर न्यायालय में अपना पदभार संभाल लिया है।डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में आज बुधवार को आगंतुक न्यायिक मजिस्ट्रेट का अधिवक्ताओं ने समारोह पूर्वक संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। बता दें कि कई वर्षों से अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद रिक्त पड़ा हुआ था। आज रिक्त पड़े पद पर न्यायिक अधिकारी की तैनाती होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी और प्रसन्नता देखी गई। सभागार में स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी का फूल माला से स्वागत अभिनंदन किया और अधिवक्ताओं ने क्षेत्र के कई तरह की समस्याओं से न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने बार बेंच के सहयोग के लिए भरोसा दिया है। इस मौके पर सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी विश्वनाथ गुप्ता जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव कुलभूषण पांडे प्रभु सिंह कुशवाहा सन्नो बानो कृष्ण कुमार सिंह कृष्ण कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में दोनों बार संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।

