किसी मतदाता को प्रलोभन डराया धमकाया तो होगी सख्त कार्रवाई

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय निकाय चुनाव में अगर कोई भी प्रत्याशी या कोई व्यक्ति दबंगई गुंडई या प्रलोभन देकर किसी मतदाता को मतदान करने के लिए डराया धमकाया तो ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। आज शाम को कार्यकारी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार एसआई कांस्टेबल के साथ कस्बे के वार्ड नंबर 11 में घर घर भ्रमण करके आम मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने आम मतदाताओं से अपील किया कि अगर कोई भी व्यक्ति मतदान करने के लिए दबाव बनाए मतदान करने के लिए तो अरे बेटियों की पहचान करें और तत्काल पुलिस 112 नंबर को सूचना दें। ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आम मतदाताओं से कहा कि सभी मतदाता मतदान के दिन निर्भीक होकर अपना मतदान पोलिंग बूथों पर जाकर करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment