जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण-

---Advertisement---

 

सोनभद्र हाइड्रिल मैदान थाना रॉबर्ट्सगंज में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जाने वाली तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्रविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम हेतु पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जाने वाली तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर मा0 जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे, मा0 सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, डीपीआरओ सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment