एसडीएम को आता देख गिट्टी लदा टिपर सड़क किनारे छोड़ चालक फरार

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/ सोनभद्र|एसडीएम की गाड़ी आता देख पकड़े जाने के डर से डाला से गिट्टी लादकर आ रहा टिपर चालक सड़क किनारे टिपर खड़ी कर फरार हो गया ,बिना परमिट की अंदेशा पर दुद्धी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने गाड़ी के समीप एक गार्ड तैनात कर दिया ,चालक नही होने से करीब तीन घंटे गाड़ी सड़क किनारे खड़ा रहा जिससे ना तो वाहन पर लदे खनिज की प्रपत्रों की जांच हो सकी और ना ही पूछताछ| उधर बढ़नी नाला के समीप खड़ी गिट्टी लदे वाहन से दुर्घटना की आशंका बनी रही ,चालक नहीं आने पर अंततः एसडीम ने वाहन कोतवाली पुलिस को वाहन को कब्जे में लेने के निर्देश दिए खबर लिखे जाने तक टिपर वाहन खड़ी थी| एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि वे उधर से गुजर रहे थे कि चालक टिपर को सड़क किनारे खड़ा वहां से फरार हो गया गाड़ी पहले थाने पहुँचे उसके बाद जरूरतानुसार कार्रवाई अमल लायी जाएगी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment