कुएं गिरने से 26 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत।

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज/ सोनभद्र  कुएं गिरने से 26 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में आज रात्रि को तिलक चढ़ाने की तैयारी हो ही रही थी कि दिन के 12:00 बजे अमरेश कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र चंद्रशेखर का कुएं में लगा पंपिंग सेट चलाने के दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गई। जिसके कारण खुशी मातम में बदल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमा ग्राम पंचायत निवासी चंद्रशेखर पुत्र मुनिरका का पुत्र अमरेश कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष कि आज तिलक चढ़ाने की तैयारी चल रही थी तिलक में परिवार समेत दूरदराज से रिश्तेदार मांगलिक गीत, खुशियां की सारी तैयारियां चल ही रहा था, इसी बीच लगभग 12:00 बजे घर से लगभग 50 मीटर दूर निजी कुएं में लगा पंपिंग सेट को चालू करने के लिए कुएं से पानी भर रहा था इसी बीच पैर फिसल कर कुएं में जा गिरा जिसे आनन-फानन में परिजनों ने कुएँ से बाहर निकाल कर निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहां खुशी की शहनाई व बाजा बज रहे थे सब मातम में तब्दील हो गया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा कहा कि मृतक के चाचा रामेश्वर प्रसाद के द्वारा तहरीर मिला है जिसमें जांच की जा रही है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment