(शक्तिनगर/सोनभद्र )
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल जो कि इलाहाबाद डायसिस, प्रयागराज द्वारा संचालित है उसके पूर्व बिशप, चेयरमैन एवं अध्यक्ष बिशप इसिदोर फर्नांडिस के निधन पर विद्यालय में प्रार्थना सभा के उपरांत शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने बिशप को याद किया एवं उनके द्वारा विद्यालय के लिए किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने अश्रुपूरित सुमन अर्पित करते हुए उनकी जिजीविषा, कर्मठता, मानवीयता की प्रतिमूर्ति व संन्यासी जीवन के त्याग से सबको परिचित कराया। विद्यार्थियों ने भी पुष्पांजलि देकर बिशप के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया।
*एजुकेशन सोसायटी संत जोसेफ स्कूल के पूर्व चेयरमैन एवं अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा आयोजित*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, April 28, 2023 5:32 AM
---Advertisement---

