(मुस्तकीम खान ,)सोनभद्र)
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव मिश्र और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल द्वारा घोरावल नगर पंचायत निर्वाचन 2023 के सम्बन्ध् मे अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद के आरओ तथा एआरओ के कार्यों की समीक्षा की गयी। निर्वाचन आयोग के प्रारूप 9 और प्रारूप 10 के साथ-साथ डमी मतपत्र और राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीडिंग की समीक्षा की गई ।इस अवसर पर उप जिला अधिकारी घोरावल रमेश कुमार तहसीलदार घोरावल ज्ञानेंद्र कुमार तथा निर्वाचन से जुड़े बीआरसी अभिषेक उपाध्याय के साथ-साथ अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। अपरजिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन की कार्रवाई के बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद फाइनल कैंडिडेट के साथ-साथ बैलेट मतपत्र के छपवाने से लेकर के मतदान और मतगणना तक की सभी कार्यवाही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जायेगी।

