दुद्धी के होनहारों ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दमखम ,सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज का बेहतर रहा प्रदर्शन

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी के होनहारों ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क़स्बेवासियों का सिर फ़क्र से ऊंचा कर दिया है |सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज के हाईस्कूल के छात्र अमित मौर्या ने 94 % अंक पाकर जिले छठा स्थान लाया है| वहीं इसी विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र प्रशांत कुमार ने 93.83 % अंक पाकर जिले में सप्तम स्थान लाया है , वहीं शिवम स्कूल महुली का छात्र सौरभ कुमार ने 94.2% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान लाया है| इसी स्कूल के छात्र कृष्णन सूर्या ने 92.4 % अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है |विद्यालय के छात्र अमित कुमार मौर्य ने हाईस्कूल में 94 % अंक लाकर दुद्धी टॉप किया है ,छात्र प्रशांत कुमार ने 93.83 % अंक लाकर विद्याकय में द्वितीय स्थान लाया है ,पीयूष कुमार ने 91.83 % अंक लाकर तृतीय स्थान पाया है|सर्वेश कुमार ने 90.83% अंक लाकर चतुर्थ स्थान लाकर बेहतर प्रदर्शन किया |वहीं जीआईसी दुद्धी के छात्र उज्ज्वल राज ने 90.88 % अंक जीआईसी टॉप किया वहीं आंनद श्रीवास्तव ने 90.83 % अंक लाकर स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment