दुद्धी की दो बेटियों ने विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट में किया विद्यालय टॉप ,एक ने तो जिले में लाया चौथा स्थान

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे की दो बेटियों ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में सर्वोत्तम अंक लाकर अपने अपने विद्यालयों में टॉप किया है | एक बेटी ने मैथमेटिक्स से इंटरमीडिएट में 94 %
अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया साथ ही जिले में भी टॉपरों की सूची में चौथा स्थान लाया है वहीं दूसरी बेटी ने बायोलॉजी इंटरमीडिएट में 89.9% अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है |
क़स्बे की रामनगर की रहने वाली दीपशिखा ने कल्पना विकास बालिका इंटरमीडिएट कालेज अमवार में अध्यापन कर इंटरमीडिएट मैथमेटिक्स से 94% अंक लाकर अपने गुरुजनों का सिर फक्र से ऊंचा किया है वहीं बेटी के परिश्रम से क़स्बे में सर्वोत्तम अंक लाने पर पिता का सीना चौड़ा हो गया है | दीपशिखा के पिता राजकिशोर सिंह पेशे से टेलरिंग करते है | वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज दुद्धी की छात्रा ने शिवांगी पाण्डेय ने बायलॉजी से इंटरमीडिएट में 89.8 % अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है ,शिवांगी ने बताया कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का श्रेय वे अपने अध्यापक राधेश्याम सर को देती है उन्होंने ही बायोलॉजी व केमेस्ट्री में उसे बेहतर ढंग से पढ़ाया जिससे वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकी | शिवांगी ने हिंदुस्तान से वार्ता में बताया कि आगे उसे नीट की तैयारी करनी है और मेडिकल की पढ़ाई कर एक बेहतर चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करनी है |बता दे कि शिवांगी के पिता गणेश पांडेय क़स्बे के महिंद्रा ट्रैक्टर में मैनेजर के रूप में कार्यरत है | क़स्बे के मध्यम परिवार से संबंध रखने वाली दोनों बेटियों के प्रयासों को आमजनों ने भी सराहा है , दोनों बेटियों के घरों पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों तांता लगा रहा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment