एहतराम से अदा की गई ईद उल फितर की नमाज़ बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र| रमजान के 30 रोजे के बाद शनिवार को अकीदतमंदों ने ईद उल फितर की विशेष नमाज अता कर खुदा के बताए नेक मार्ग पर चलने का अज़्म किया| इस दौरान अकीदतमंदों ने हिन्दू मुस्लिम भाईचारे बनाये रखने के साथ विश्व मे अमन की दुआ की| इसके बाद मुस्लिम बंधुओ ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी और घरों को वापस होकर एक से बढ़कर एक पकवानों का लुफ्त उठाया|दुद्धी में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो स्थानों पर ईद की नमाज़ अता हुई |रजा जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल रज्जाक व ईदगाह में मौलाना नजीरुल कादरी ने ईद की नमाज़ पढ़ा कर मुस्लिम बंधुओ को अल्लाह के बताए नेक मार्गों पर चलने की राह बताया |
सुबह 8 बजे से ही अकीदतमंद नए नए कुर्ता पैजामा पहनकर मस्जिद व ईदगाह में एकत्रित होने लगे नियत समय पर ईद की नमाज़ प्रारम्भ हुई जो दोनों स्थानों पर बारी बारी से सम्पन्न हुई|पहले ईदगाह पर नमाज़ अता होने के बाद जामा मस्जिद में नमाज अता कराई गई|इस मौके पर जामा मस्जिद सदर रहीम बख्श उर्फ कल्लन खां , सचिव सैयद फैजुल्लाह ,नायब सदर अंसारी , सेक्रेटरी आसिफ़ ख़ान ,राफ़े खां ,इब्राहिम खां, फतेह मोहम्मद खां, अयूब खां ,कुतुब ख़ाँ ,आसिफ खां , लतीफ खाँ ,आकिल खां ,अच्छन खां ,लाडले खां ,रिजवान अहमद , शाहिद ,कलीमुल्लाह , सहित भारी संख्या में मुस्लिम आवाम मौजूद रहा|
वही सुरक्षा के दृष्टि से कड़ा पहरा लगा हुआ था ,इस मौके पर एडीश्नल एसपी त्रिभुवन नाथ ,तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा , इओ भारत सिंह ,सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ,प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ,चौकी इंचार्ज संजय सिंह पुलिस के जवानों व पीएसी संग मुस्तैद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment