नूरुल होदा खान। गाजीपुर
उसिया। पूरे क्षेत्र में ईद की नमाज सानति माहौल में अदा की गई। स्थानीय क्षेत्र के उसिया गांव में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर मुसलमान भाइयों ने मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। उसिया गांव में दो जगह ईद की नमाज पढ़ी गयी।उसिया ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7.30 तथा दरगाह वाली मस्जिद पर 7.15 बजे नमाज अदा की गई। कोरोना महामारी के कारण दो साल के बाद इस वर्ष काफी चहल पहल दिखी। नमाज समाप्त होते ही मुसलमान भाइयों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। खुदा की इबादत में झुके सिर, ईद पर दो साल बाद खूब उत्साह दिखा।

ईदगाह पर नमाज पढ़ने की सारी व्यवस्था ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू के द्वारा की गई थी। सभी मुस्लिम भाइयों ने घर आए मेहमानों को सेवई एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया। हिन्दू धर्म के लोग भी इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। बच्चों ने ईदगाह के पास लगे मेले में चाट,पकौड़ी,आइसक्रीम एवं खिलौनों का जमकर लुत्फ उठाया। ईद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगा रहा।

