देश में अमन चैन की दुआ के साथ ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। ईदगाह पर शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं।सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ईद की नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये वहीं सुबह 8 :30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने ईदगाह पर तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई।वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने सभी लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा ।बाद नमाजे ईद लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने सभी लोगों को आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतीक ईद की बधाईयां देते हुए चोपन पुलिस प्रशासन के साथ अन्त में नगर पंचायत के कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नायब सदर नाजिम खान,हाजी मुख्तार अहमद,हाजी वकील अहमद,डां मुुुन्ना,समीम हैदर, ईदू भाई सर्राफ, रिजवान अहमद,चिराग अली, रियाज अहमद,सराफत अली, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मय फोर्स चक्रमण करते नजर आये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment