ओबरा / सोनभद्र 1 लाख रुपये का हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को मिथलेश मिश्रा ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.04.2023 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर हेरोइन तस्कर चन्द्रकान्त पाल पुत्र रामलोचन पाल, निवासी सलखन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को भलुआ टोला रेलवे अण्डर पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के पास से 11 ग्राम नजायज हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-97/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 श्री अमित कुमार त्रिपाठी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 हेमन्त बारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
4.का0 राम सिंह यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

