रेनुकूट से 4 अनपरा से 2 ने नपा अध्यक्ष पद पर किया नामांकन

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/सोनभद्र|स्थानीय तहसील मुख्यालय पर नगर पंचायत चुनाव 2023 – 24 के नाम निर्देशन पत्रों के दाखिले के चौथे दिन चारों नगर पंचायत क्रमशः दुद्धी ,रेनुकूट , पिपरी ,अनपरा में से गुरुवार को दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु किसी ने नामांकन दाखिल नही किया वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु विभिन्न वार्डों से 4 लोगों ने नामंकन दाखिल किया | रेनुकूट नगर पंचायत पद हेतु प्रज्ञा तिवारी पत्नी पंकज तिवारी , बृजेश पांडेय पुत्र केदार पांडेय ,फूलमती पत्नी रामपति ओझा , विनोद शर्मा पुत्र हजारी प्रसाद शर्मा ने एक -एक सेट में नामंकन दाखिल किया वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु 15 लोगों ने नामंकन दाखिल किया | पिपरी से अध्यक्ष पद पर किसी ने नामंकन दाखिल नही किया वहीं वार्ड सदस्य पद पर 12 लोगों ने नामंकन दाखिल किया| अनपरा नगर पंचायत से अध्यक्ष विश्राम प्रसाद व स्वतंत्र कुमार ने नामंकन दाखिल किया वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु विभिन्न वार्डों से 24 उम्मीदवारों ने नामंकन दाखिल किया|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment