ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार के अपार संभावनाएं युवाओं को नशा मुक्ति के लिए किया गया प्रेरित

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र/बभनी ब्लॉक के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती ग्राम पंचायत मुनगाडीह स्थिति प्रदेश के सबसे बड़े रेशम उत्पादन फार्म परिसर में बुधवार की शाम भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में वाई 20 चौपाल का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रेशम विभाग के सहायक निदेशक रणबीर सिंह ने रेशम किट पालन में रोजगार की असीम संभावनाओं की जानकारी दी और बताया की युवाओं को रोजगार मिल रहा है।जरूरत है युवा स्थानीय स्तर पर रोजगार में मन लगाए। बबई मरकाम,जोगी,और ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने आदिवासियों को पंचायत में आरक्षण का मुद्दा उठाया साथ ही नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को सचेत किया और कहा की शराब से आर्थिक सामाजिक नुकसान हो रहा है और आदिवासी युवा विकास में पीछे रह जा रहे है ।कहा की युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशीष कुमार बिट्टू ने भाजपा के नीतियों और समाज के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयास की चर्चा करते हुए कहा की मोदी और योगी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेश में आज भारत का नाम रोशन हो रहा है। उन्होंने मोटे अनाज और शहद उत्पादन में स्वरोजगार तलासने का आह्वान किया क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या पर अपने विचार रखते हुए जगत ने कहा की औधौगिक प्रदूषण से हवा पानी में जहर घुल रहा है कैस क्राप कहे जाने वाला लाह विलुप्त हो गया।कहा की रिहद जलाशय के पानी में मरकरी है वही हर घर जल नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति की योजना से भारी असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।अध्यक्षता करते हुए प्रमोद कुमार दुबे ने कहा की सरकार गरीबों आदिवासियों के विकास के प्रति सजग है।और शुद्ध पानी की आपूर्ति हर हाल में किया जाएगा।जो समस्या है उसका हल निकलेगा।मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी,,द्वारिका प्रसाद,शशांक कुमार,दीपक कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार, विनेशर,लाल केश कुशवाहा,राधे श्याम गुप्ता,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment