रेनुकूट से 3 व अनपरा से 2 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद हेतु किया नामंकन

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय तहसील मुख्यालय पर नगर पंचायत चुनाव 2023 – 24 के नाम निर्देशन पत्रों के दाखिले के तीसरे दिन चारों नगर पंचायत क्रमशः दुद्धी ,रेनुकूट , पिपरी ,अनपरा में से बुधवार को दुद्धी अध्यक्ष पद पर किसी ने नामंकन दाखिल नही किया वहीं विभिन्न वार्डों से 9 लोगों ने नामंकन दाखिल किया , रेनुकूट से अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवारों ने नामंकन दाखिल किया जिसमें अनिल सिंह की पत्नी ममता सिंह ने दो सेट में , सोनी सिंह पत्नी राकेश सिंह ने एक सेट में व राजपति साहनी ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया वहीं विभिन्न वार्ड सदस्य पद हेतु 20 लोगों ने नामंकन दाखिल किया |पिपरी से अध्यक्ष पद हेतु किसी ने नामंकन दाखिल नही किया वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया | अनपरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र कुमार व चुनकुंवर ने एक एक सेट में अपना नामंकन दाखिल किया वहीं विभिन्न वार्डों के सदस्य पद हेतु 19 लोगों ने बुधवार को पर्चा दाखिल किया | बता दे कि 24 अप्रैल सोमवार तक नामंकन पत्रों की बिक्री व दाखिला लिया जाएगा| जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे और नामंकन दाखिले के दिन कम रह रहे है नामंकन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment